Training of the Day - 07.09.2017
दिनांक -07.09.2017
दिन - गुरुवार
स्थान -डायट परिसर शेखपुरा
प्रतिदिन की तरह चेतना सत्र के बाद प्रशिक्षण का प्रथम सत्र को आरम्भ किया गया | प्रथम सत्र में सदन में व्याख्याता के रूप में विद्यानंद सर का आगमन होता है और उनके द्वारा शिक्षा नीति का प्रशिक्षण आरम्भ किया जाता है | इसी क्रम में डायट के अन्य व्याख्याताओं का सदन में आगमन होता है और उनके द्वारा हम सभी प्रशिक्षुओं को एक दिवसीय कार्यशाला के अंतर्गत प्रश्नावली के निर्माण का कार्य दिया जाता है | जिसका नाम था - 'एक भारत : श्रेष्ट भारत" कार्यक्रम के अंतर्गत QUIZ हेतु प्रश्नावली निर्माण"
जिसमे कुल छः बिंदु थे -
1.HISTORY
2.SPORTS PERSON
3.FAMOUS BUILDINGS
4.FOLK TALES
5. FOLK SONG
6. FOLK DANCE
और इन बिन्दुओं पर 50-50 प्रश्नों का निर्माण उत्तर समेत करना था |
इस कार्य के लिए प्रतिभागियों को 25-25 के समूह में बांटा गया | सभी समूह अपने-अपने बिन्दुओं पर प्रश्नों के निर्माण में तत्परता से लग गए | कुछ समूहों का बिंदु आसान होने के कारण जल्द ही उनके द्वारा प्रश्नावली का निर्माण कर लिया गया वहीँ कुछ समूहों द्वारा प्रश्नों के निर्माण में काफी समय लगा |
फिर भी प्रशिक्षुओं ने अपने-अपने समूहों में अपने सहयोग से प्रश्नावली के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई | मेरा समूह FOLK SONG था | देखने में आसान लग रहे यह बिंदु वाकई कठिन था | भोजपुरी, अंगिका, मैथली जैसे लोकगीतों से प्रश्नों का निर्माण काफी कष्टदायक रहा | फिर भी हम सभी प्रशिक्षुओं ने अथक प्रयास कर प्रश्नावली के निर्माण में अपनी भूमिका निभाई | अंत में इन प्रश्नों को डायट में जमा किया गया |

No comments