Header Ads

Training of the Day - 24.08.2017

दिनांक - 24.08.2017
दिन - गुरुवार
स्थान - डायट शेखपुरा


प्रतिदिन की तरह आज भी चेतना सत्र के बाद प्रशिक्षण को आरम्भ किया गया | प्रशिक्षण के प्रथम सत्र में सदन में विद्यानंद सर का आगमन होता है और उनके द्वारा भारत के विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं की चर्चा करते हुए ऑल इण्डिया स्कूल एजुकेशन, NCERT नई दिल्ली के द्वारा वर्ष 2009 में सर्वे की रिपोर्ट की विस्तृत जानकारी दी गयी | जो इस प्रकार है -  

विद्यालय/सुविधाएँ % में
प्राथमिक
उच्च प्राथमिक
माध्यमिक
उच्चतर माध्यमिक
केंद्र
बिहार
केंद्र
बिहार
केंद्र
बिहार
केंद्र
बिहार
भवन रहित विद्यालय
1.72
15.45
0.5
0.8
0.65
0.33
0.28
0.5
विद्यालय परिसर में पेयजल की सुविधा
80.42
75.46
86.35
91.41
91.38
93.22
96.41
95.16
विद्यालय परिसर में प्रयोग में आनेवाले शौचालय की सुविधा
70.33
31.46
79.07
48.72
84.48
66.85
93.55
72.02
खेल के मैदान की उपलब्धता
47.43
31.15
59.15
46.98
75.34
12.37
80.43
77.09



इसके बाद प्राथमिक, माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में उपलब्ध सुविधाओं के बारे में बारी-बारी से संक्षिप्त चर्चा की गयी |

इसके बाद सदन में बालदेव सर का आगमन होगा है और और उनके द्वारा शिक्षा के परिपेक्ष्य विषय का प्रशिक्षण आरम्भ करते हुए शिक्षा के आधार पर चर्चा की गयी | जिसमे यह सामने आया कि शिक्षा के निम्न आधार हैं -
A.सामाजिक सांस्कृतिक आधार
B.राजनैतिक आधार
a) प्राचीन उदारवादी सिद्धांत
i)शाष्त्रीय उदारवादी सिद्धांत
ii)प्रगतिवादी उदारवादी सिद्धांत
b)राष्ट्रवादी सर्वाधिकार सिद्धांत
c)पूंजीवादी बनाम साम्यवादी सिद्धांत
d)अधिनायकवादी राज्य सिद्धांत
e)लोकतान्त्रिक सिद्धांत
इन सभी बिन्दुओं पर बारी-बारी से चर्चा की गयी | इसके बाद
common school system (सामान्य विद्यालय प्रणाली)
SUPW - socially useful producion work (समाजपयोगी उत्पादक कार्य)
के बारे में हमें बताया गया |
*Brain Stroming
*Brain washing
इसके बाद लोकतंत्र की चर्चा करते हुए व्यक्ति की गरिमा, समानता, स्वतंत्रता एवं बन्धुत्त्व की चर्चा की गयी | साथ ही आर्थिक आधार के रूप में कृषि प्रधान अर्थ व्यवस्था, वाणिज्य प्रधान, उद्योग प्रधान आदि की संक्षिप्त चर्चा की गयी |
 इसके साथ प्रथम सत्र का प्रशिक्षण समाप्त हो गया | मध्याहन के बाद द्वितीय सत्र का प्रशिक्षण आरम्भ किया गया | सदन में व्याख्याता के रूप में सुनील सर का आगमन होता है और उनके द्वारा गणित का  प्रशिक्षण देते हुए वृत्त से सम्बंधित सुर्त्रो के बारे में विस्तृत जानकारी दी गयी | इसके साथ आज का प्रशिक्षण समाप्त हो गया |

No comments

Powered by Blogger.